• Thu. Jul 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन महोत्सव के द्वितीय दिवस पर हुआ वृहद पौधारोपण

ByTen News One Desk

Jul 2, 2026
1 Views

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन महोत्सव के द्वितीय दिवस पर हुआ वृहद पौधारोपण


नगर पालिका चेयरमैन ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प


टेन न्यूज़ !! ०२ जुलाई २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

वन प्रभाग शाहजहाँपुर के प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में वन महोत्सव के द्वितीय दिवस पर सिंधौली रेंज अंतर्गत पुवायाँ-जेवाँ मार्ग पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पुवायाँ के चेयरमैन संजय गुप्ता ने अपनी माताजी के सम्मान में पौधारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि पृथ्वी पर समस्त जीव-जंतुओं एवं मानव जीवन के आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण भी अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। कार्यक्रम में माँ शारदे विद्या अकादमी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आम, पाकड़, बरगद, जामुन, सिरस सहित विभिन्न देशी एवं छायादार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेश राव के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वन दरोगा डोरीलाल ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद शाहजहाँपुर को अधिक हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए जनसामान्य की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन में वन विभाग, माँ शारदे विद्या अकादमी तथा स्थानीय क्षेत्रवासियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। वन विभाग ने जनपदवासियों से वन महोत्सव सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!