• Fri. Jul 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: पति गिरफ्तार, कटरा पुलिस को बड़ी सफलता

ByTen News One Desk

Aug 2, 2025
632 Views

विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: पति गिरफ्तार, कटरा पुलिस को बड़ी सफलता



टेन न्यूज़ !! ०२ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


कटरा पुलिस ने विवाहिता की संदिग्ध मौत और गुपचुप अंतिम संस्कार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद सिंह और सिपाही राजीव कुमार शामिल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरी निवासी रामरतन ने अपनी बहन नन्हीं की हत्या का आरोप उसके पति राजीव कुमार उर्फ संजीव कुमार और अन्य ससुरालियों पर लगाया था। आरोप था कि मारपीट कर हत्या कर दी गई और फिर चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। जांच में यह भी सामने आया कि मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था।

कटरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!