उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस व 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक सम्पन्न
टेन न्यूज़ ii 20 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़
लोकेशन : शाहजहांपुर
शाहजहांपुर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत” थीम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस सहित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में भव्य रूप से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद के गौरवशाली इतिहास एवं समग्र विकास को प्रदर्शित करने हेतु डिस्ट्रिक्ट गैलरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभाग अपने-अपने विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े विभाग अनिवार्य रूप से स्टॉल लगाएं। उन्होंने प्रचार सामग्री में उच्च गुणवत्ता वाले विकास दर्शाने वाले चित्रों के प्रयोग पर जोर दिया।
बैठक में 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 25 जनवरी राष्ट्रीय पर्यटन एवं मतदाता जागरूकता दिवस तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए गए। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट






