• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्रीन पर्यटन योजना में चयनित कन्नौज, मेहंदी घाट के विकास को लेकर मंत्री असीम अरुण का निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jan 6, 2026
81 Views

ग्रीन पर्यटन योजना में चयनित कन्नौज, मेहंदी घाट के विकास को लेकर मंत्री असीम अरुण का निरीक्षण


टेन न्यूज ii 06 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज जनपद में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पर्यटन विकास हेतु ग्रीन योजना में देशभर से केवल दो जनपदों का चयन किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश से कन्नौज और बिहार से भागलपुर शामिल हैं। इसी क्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कन्नौज स्थित मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने घाट के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए।

उन्होंने अंत्येष्टि स्थल पर रेट बोर्ड लगाने, सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग, शौचालय, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मेहंदी घाट को काशी की तर्ज पर विकसित करने, प्रकाश व्यवस्था, आरती स्थल और मुख्य द्वार की सजावट पर जोर दिया।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नाविकों के पंजीकरण, सेल्फी प्वाइंट, कैफे हाउस, फूड कोर्ट, हाई मास्ट लाइट तथा सांस्कृतिक प्रतीकों की स्थापना के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीडीओ राम कृपाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!