कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

शाहजहांपुर में दुर्गा मार्केट कॉरिडोर निर्माण को मंत्री खन्ना का समर्थन, व्यापारियों से सहयोग की अपील

By Ten News One Desk

Published on:

154 Views

शाहजहांपुर में दुर्गा मार्केट कॉरिडोर निर्माण को मंत्री खन्ना का समर्थन, व्यापारियों से सहयोग की अपील

टेन न्यूज़ !! २१ सितम्बर २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर।

महानगर के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज प्रातः वार्ड स्थित दुर्गा मार्केट पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने व्यापारियों से संवाद कर मार्केट कॉरिडोर निर्माण में सहयोग की अपील की।

मंत्री खन्ना ने कहा कि इस कॉरिडोर के बनने से मार्केट का स्वरूप बदलेगा और व्यापार को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अनुरोध किया कि वे अपनी दुकानों को नाली के पीछे की हद में ले जाकर नाली को खुला छोड़ें। इस प्रयास से न केवल साफ-सफाई और आवागमन में सुधार होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि कॉरिडोर के तैयार होने के बाद व्यापारियों को अनेक लाभ होंगे। आधुनिक स्वरूप वाली यह मार्केट शहरवासियों के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ व्यापार में भी इजाफा करेगी।

इस अवसर पर कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपने चबूतरे तोड़कर अतिक्रमण हटाया, जिसे मंत्री ने सराहनीय कदम बताते हुए अन्य व्यापारियों के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्री ने कहा, “आज का आपका छोटा प्रयास आने वाले कल के लिए बहुत फलदाई होगा।”

कॉरिडोर निर्माण से न केवल शहर के विकास को गति मिलेगी, बल्कि यह व्यापारियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment