• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आर्य कन्या इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया

ByTen News One Desk

May 4, 2025
396 Views

आर्य कन्या इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया



टेन न्यूज़ !! ०४ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर ।


प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने यहां एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से समय और संसाधनों की बचत होगी।

पार्टीजनों से इस मुद्दे पर जनमत बनाने की अपील की। राज्य मंत्री ने बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी बताया। आर्य कन्या इंटर कालेज में भाजपा महिला मोर्चा ने एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा बार बार चुनाव से आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है। प्रशासनिक मशीनरी को अतिरिक्त श्रम करना पड़ता है। एक राष्ट्र एक चुनाव से धन, समय और ऊर्जा की बचत होगी। बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर ही महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है।

सांसद अरुण सागर ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से देश के संसाधनों पर अनावश्यक बोझ घटेगा। विधायक डा. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने एक राष्ट्र एक चुनाव को जरूरी बताया। जिलाध्यक्ष केसरी मिश्रा ने पार्टीजन से इस मुद्दे पर व्यापक जनमत बनाने की अपील की। महिला मोर्चा की जिला संयोजक रचना गुप्ता ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, आर्य कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक महेश चंद्र मल्होत्रा, प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, विशाल मल्होत्रा, सचिन गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता आदि ने गणमान्य आगंतुकों का माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी से जुड़ी तमाम महिलाएं
उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!