• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर,पालिका बोर्ड में सविता वर्मा समेत पांच सदस्य नामित

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
44 Views

तिलहर,पालिका बोर्ड में सविता वर्मा समेत पांच सदस्य नामित


टेन न्यूज़ !! १८ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अधिनियम के तहत नगर की दो महिलाओं समेत पांच लोगों को सदस्य नामित किया गया है। जिसमें नगर की पंजाबी कॉलोनी निवासी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं पालिका की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सविता रानी वर्मा समेत पांच लोगों को सभासद नामित किया गया है।

इसी क्रम में मोहल्ला नई बस्ती निवासी भाजपा के नगर अध्यक्ष रहे स्व राजीव राठौर की पत्नी विमलेश उर्फ अंशु राठौर, मोहल्ला निजामगंज निवासी एडवोकेट आशीष कुमार शर्मा, मोहल्ला मौजमपुर कॉलोनी निवासी पूर्व समाजद पवन कुमार व मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सेठी कश्यप को पुनः नामित किया गया है।

उक्त लोगों के सदस्य नामित होने पर भाजपा नगराध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, समेत तमाम कार्यकर्ता व समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!