औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस औरैया। संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा का संदेश, जागरूकता अभियान तेज
---Advertisement---

13 दिसंबर को भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली के साथ तैयारी पूरी, विभिन्न विवादों का होगा त्वरित निपटारा

By Ten News One Desk

Published on:

61 Views

13 दिसंबर को भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रैली के साथ तैयारी पूरी, विभिन्न विवादों का होगा त्वरित निपटारा

टेन न्यूज ii 10 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट — राहुल कुमार सिंह भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर द्वारा 13 दिसंबर को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

यह लोक अदालत भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर, नवगछिया अनुमंडल न्यायालय, और कहलगांव अनुमंडल न्यायालय परिसर में एक साथ आयोजित होगी

इस लोक अदालत में श्रम विवाद, बिजली बिल मामले, राजस्व से जुड़े मुद्दे, सहित न्यायालय में लंबित कई प्रकार के वादों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से आज भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर से जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई।

जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया जिसमें कई न्यायाधीश और न्यायालय कर्मचारी शामिल हुए।जिला जज ने बताया कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत इस वर्ष की चौथी लोक अदालत है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मामलों का आसान, सुलभ और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

भागलपुर व्यवहार न्यायालय के प्रिंसिपल जज राजकुमार राजपूत ने शहरवासियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने मामले या विवाद से संबंधित समाधान की आवश्यकता है तो वह लोक अदालत में अवश्य पहुंचे। यहाँ किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता और अधिकांश मामलों का उसी दिन निपटारा कर दिया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार प्रयास किया जा रहा है कि मोटर वाहन एक्ट के तहत ऑनलाइन जुर्माना से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जा सके, ताकि लोगों को बड़ी राहत मिल सके

बाइट — राजकुमार राजपूत प्रिंसिपल जज भागलपुर

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!