अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

तिलहर बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

By Ten News One Desk

Published on:

33 Views

तिलहर बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन: शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के बार एसोसिएशन तिलहर के नव निर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एसोसिएशन सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश शाहजहांपुर विष्णु कुमार शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य श्रीश कुमार मेहरोत्रा उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने महासचिव राहुल देव सागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अंत में अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन देवेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट ने किया है! टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!