• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वालित कर शुभारम्भ किया

ByTen News One Desk

Jan 22, 2025
146 Views

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वालित कर शुभारम्भ किया



टेन न्यूज़ !! २२ जनवरी २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती प्रिया शाक्य व जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्वालित कर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के उपरांत मा0 अध्यक्ष जिला पंचयात व जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया तथा महिला जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना किया गया।
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को मा0 अध्यक्ष जिला पंचयात व जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
जिसमें श्रीमती मंजू वर्मा, सहा0अ0, राजकीय इण्टर काॅलेज उमर्दा, श्रीमती स्नेहलता द्विवेदी ,स0अ0, उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा, डा0 अमिता पटेरिया, नीलम ए.एन.एम विनोद दीक्षित अस्पताल, डा0 ज्योत्सना शुक्ला, विनोद दीक्षित अस्पताल, श्रीमती सुशीला देवी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मानीमऊ, श्रीमती रेखा द्विवेदी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नदसिया जलालाबाद,
सुश्री प्रियंका सिंह-महिला सचिव ग्राम पंचायत, अनौगी, सीमा पटेल, महिला उपनिरीक्षक अमिता- महिला मुख्य आरक्षी थाना गुरसहायगंज, विनीता सारथी-महिला थानाध्यक्ष, महिला थाना, कन्नौज , पारूल चैधरी-महिला उपनिरीक्षक, थाना इन्दरगढ़, श्रीमती ममता दुबे मां गायत्री फिलिंग स्टेशन महिला उद्यमी, श्रीमती नीरजा त्रिपाठी-प्रोपाराइटर, मेसर्स मारूती नेचुरल फ्रेगरेन्सेस, कानून गोयान,वैष्णवी चैहान लेखपाल तहसील कन्नौज, सुश्री विनीता कुमारी, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टाॅप सेन्टर कन्नौज।
कार्यक्रम के दौरान मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती प्रिया शाक्य ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण हो गये है। महिलाओ को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे है। हमारी बहन बेटियां आईएएस और आईपीएस बन कर प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना को आज एक दशक पूरा हो गया है। आज महिलाओं को डरने की आवश्यकता नही है। जागरूक होने की आवश्यकता है।
कहा कि महिला पुलिस कार्मियों द्वारा शहर तथा गांवों में जाकर हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात कालीन सेवा 112, आदि के बारें महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दी जा रही है। इससे महिलाओं और बालिकाओं में जो पुलिस का भय था वो धीरे-धीरे खत्म हो गया है। कहा कि सरकार की प्राथमिकता पर है महिला संबंधी अपराधों को रोकना। इसके लिए पास्को कोर्ट बनाया गया है जिससे जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलायी जा सके।
उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा ,नारी सुरक्षा, नारी स्वालम्बन को बढ़ावा देना मुख्य प्राथमिकता है विभिन्न प्रकार की समाज में नकारात्मक परंपराओं एवं कुरीतियों को समाप्त करना होगा जिस महिला को जो समस्या है उसे अपनी आवाज उठानी होगी और आगे बढ़ना होगा अपनी आवाज को दबाए नहीं उठाएं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहलता, सहायक अध्यापक द्वारा किया गया।
  इस अवसर पर प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनुपम राय सहित अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!