अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेहंदी घाट का निरीक्षण, डीएम–एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

By Ten News One Desk

Published on:

47 Views

माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेहंदी घाट का निरीक्षण, डीएम–एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

टेन न्यूज़ ii 01 फरवरी 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
कन्नौज,

माघ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रविवार को मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्नान घाट, पार्किंग स्थलों और आवागमन मार्गों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान घाट पर तैनात पुलिस बल, फ्लड पीएसी तथा स्थानीय गोताखोरों की ड्यूटी चेक की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम और एसपी ने निर्देश दिए कि स्नान क्षेत्र में प्रवेश मार्गों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित रहे।

पूरे मेले क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!