• Wed. Jun 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में विकास कार्यों का भुगतान रुका, ग्राम प्रधानों ने डीपीआरओ से लगाई न्याय की गुहार

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
4 Views

कन्नौज में विकास कार्यों का भुगतान रुका, ग्राम प्रधानों ने डीपीआरओ से लगाई न्याय की गुहार


Ten News !! 03 June 2026 !! प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

कन्नौज। सदर विकासखंड कन्नौज के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधानों एवं संबंधित कर्मियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्य पूरे होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मामला ग्राम पंचायत बईसापुर पट्टी, बिधासिन, नजरापुर, महाचंदापुर सहित कई पंचायतों से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान महीनों से लंबित है। एक ग्राम पंचायत में ही करीब 18 लाख 48 हजार रुपये का भुगतान बकाया बताया जा रहा है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि कराए गए कार्यों से संबंधित सभी अभिलेख उनके पास उपलब्ध हैं, इसके बावजूद भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

शिकायतकर्ताओं ने ग्राम सचिव रंजीता पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि भुगतान संबंधी जानकारी लेने पर टालमटोल की जाती है। साथ ही पंचायत सहायकों का करीब तीन माह का मानदेय भी लंबित होने की बात कही गई है। कुछ ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि सचिव द्वारा भुगतान को लेकर मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भुगतान न होने से गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं तथा लंबित भुगतान कब तक जारी हो पाते हैं।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!