• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

होली पर्व को लेकर थाना सदर बाजार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Feb 3, 2026
50 Views

होली पर्व को लेकर थाना सदर बाजार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित


टेन न्यूज़ ii 03 फरवरी 2026 ii नीरज शर्मा ब्यूरो, शाहजहाँपुर

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली परिसर में संपन्न हुई, जिसमें नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए परंपरागत तरीके से होली मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!