कटरा के मोहल्ला बगंशान बना स्वच्छता का मॉडल, 90% घरों में सोर्स सेग्रीगेशन होली पर्व को लेकर थाना सदर बाजार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर में 25वां सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ, भक्तिमय हुआ वातावरण फतेहगंज पूर्वी थाना परिसर में महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति से पर्व मनाने की अपील निजी मकान में चल रहे हैं अवैध क्लीनिक तथाकथित पत्रकारों की संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कारोबार
---Advertisement---

त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक-सौहार्द बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं

By Ten News One Desk

Published on:

7 Views

त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक-सौहार्द बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं

टेन न्यूज ii 03 फरवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* आगामी शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर फफूंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक है, इस लिए किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने से बचें ऐसा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसी बीच, वरिष्ठ नागरिक बेचेंलाल कोरी ने कस्बे में लगने वाले भीषण जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने बताया कि पर्वों के दौरान मुख्य मार्गों पर भीड़ बढ़ने से आमजन और श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई होती है। इस पर संज्ञान लेते हुए सीओ ने थाना प्रभारी को रूट डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। पूर्व चेयरमैन इजहार अहमद ने क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब का हवाला देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्थानीय नागरिकों ने बिजली, पानी और धर्मस्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की। थाना प्रभारी अजय कुमार ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर छोटी-बड़ी समस्या पर नजर रखे है।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन इजहार अहमद, बेचेंलाल कोरी, सुरेश अवस्थी, रविन्द्र दुबे, राधे श्याम,जफरुद्दीन,अब्दुल अली, शिव कुमार राजपूत, प्रबल शर्मा समेत दर्जनों संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment