• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान के दृष्टिगत ब्रहमचारी घाट का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 4, 2025
218 Views

पीलीभीत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान के दृष्टिगत ब्रहमचारी घाट का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२५ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत


जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के साथ कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान के दृष्टिगत ब्रहमचारी घाट पर पहुंचकर श्रद्वालुओं हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा स्नान हेतु ब्रहमचारी घाट पर की जा रही वेरिकेटिंग व्यवस्था को देखा तथा गोताखोरों की व्यवस्था, खतरे के निशान पर लाल झण्डी लगाने के निर्देश दिए।

कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान के पर्व पर बडी संख्या में श्रद्वालु नदियों सरोवरों आदि में स्नानकर पूजा अर्चना करते है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु घाट पर सेक्टर मजिस्टेªट परितोष द्विवेदी नायब तहसीलदार को नामित किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था घाट पर उपस्थित रहेगी। इस दौरान नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!