प्लस पोलियो अभियान की सफलता को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली मिक्सर मशीन में गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों का हंगामा कोहरे में कोहराम: खैरपुर चौराहे पर धान से लदे दो ट्रक पलटे, हाईवे पर घंटों अफरा-तफरी तेज़ रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल दिल्ली में 11 ज़िले नही अब 13 ज़िले होंगे, कैबिनेट ने किया पुनर्गठित, दिल्ली वासियों को कैसे मिलेगा फायदा
---Advertisement---

एसडीएम,सीओ,आरटी ओ ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध बसों के खिलाफ चलाया अभियान, जांच दल द्वारा 9 बसों को जप्त किया गया तथा 7 बसों के काटे चालान

By Ten News One Desk

Published on:

74 Views

एसडीएम,सीओ,आरटी ओ ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध बसों के खिलाफ चलाया अभियान, जांच दल द्वारा 9 बसों को जप्त किया गया तथा 7 बसों के काटे चालान

टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

जनपद स्थित थाना बिधूना अंतर्गत बीती देर शाम नगर क्षेत्र में एसडीएम, सीओ, एआरटीओ द्वारा संयुक्त रूप से अवैध रूप से संचालित होने वाली बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चलाए गए अभियान के दौरान जांच दल द्वारा 9 बसों को जप्त किया है साथ ही 7 बसों के चालान भी काटे गए हैं। पुलिस व प्रशासन द्वारा चलाए गए अवैध वाहनों के खिलाफ इस जांच अभियान से अवैध वाहनों का संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया

कई वाहन संचालक अपनी बसें आनन-फानन मौके से भगाकर ले गए। बीती देर शाम उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, एआरटीओ एन सी शर्मा, कोतवाल बिधूना मुकेश बाबू चौहान,यातायात निरीक्षक देवेंद्र कुमार, बिधूना कोतवाली के उपनिरीक्षक गंगासागर, उपनिरीक्षक सुहेल खान, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सचान, राहुल सिंह, विजयपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि द्वारा बिधूना कस्बे में अवैध रूप से संचालित बस आदि वाहनों के विरुद्ध चलाए गए

चेकिंग अभियान के दौरान जांच दल द्वारा अवैध रूप से संचालित 9 बसों को जप्त किया गया वहीं 7 बसों के चालान भी काटे गए। कोतवाल बिधूना मुकेश बाबू चौहान ने वाहनों की इस चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए वाहनों से लगभग 3 लाख 92 हजार रुपए जुर्माना मिलने की भी संभावना जताई है। बिधूना नगर व क्षेत्र से प्रतिदिन अवैध रूप से संचालित डबल डेकर बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने और सवारी को तय सीट न दिए जाने को लेकर आए दिन बस कर्मियों, एजेंटों द्वारा सवारियों के साथ कहासुनी बदसलूकी किए जाने की शिकायतें हो रही थी,

वहीं शाम के समय सड़कों पर बड़े पैमाने पर सवारियां भरने के लिए बसें खड़ी करने से जाम की समस्या पैदा होने के चलते पुलिस व प्रशासन द्वारा यह जांच अभियान चला कर अवैध बसों के संचालन पर शिकंजा कसने का प्रयास किया गया है। अवैध वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे इस चेकिंग अभियान से अवैध रूप से बसें संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment