• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवरिये घायल, एक की हालत गंभीर

ByTen News One Desk

Jul 24, 2025
419 Views

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवरिये घायल, एक की हालत गंभीर



टेन न्यूज़।। 24 जुलाई 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


हरिद्वार जल भरने जा रहे दो कांवरियों को बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

गांव पिपरौली थाना तिलहर निवासी शिवम (25) पुत्र रघुनंदन प्रसाद और कुलदीप (26) पुत्र राजकुमार कांवर यात्रा पर हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वे राजश्री फैक्ट्री के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि शिवम की हालत गंभीर होने पर उसे शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

टक्कर मारने के बाद कार मौके से फरार हो गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!