• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नहर में डूबे युवक का शव,ढकपुरवा नहर पुल से हुआ बरामद

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
27 Views

नहर में डूबे युवक का शव,ढकपुरवा नहर पुल से हुआ बरामद


रविवार को शराब पार्टी के बाद डमरपुर नहर में डूब गया था युवक


टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* बेला थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे जनपद कानपुर देहात के थाना व कस्बा रसूलाबाद बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी तीन दोस्त विदान बंगाली (40) पुत्र विमल सेन,विवेक (32) पुत्र विमल सील व शेखर (20) पुत्र नारायण आये और यहां बैठकर शराब पार्टी की उसके बाद तीनो नहर में नहाने के लिए कूद गये।

कुछ देर बाद विवेक व शेखर तो नहर से बाहर आ गये, लेकिन विदान नहर से नहीं निकला। जिसके बाद पीछे से गांव के ही पांच अन्य युवक पहुंच गये उसमे से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पुलिस को विदान के नहर में डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना व चौकी पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद देर शाम तक बेला थाना पुलिस व गौतखोरों ने नहर में तलाश की थी।

दूसरे दिन सोमवार सुबह से ही जालौन उरई की एसडीआरएफ टीम में उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह अपने 11 साथियों के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ नहर में स्टीमर चलाकर तलाश शुरू की। शाम 6 बजे तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

घटना के दूसरे दिन रात्रि 8 बजे के लगभग बेला थाना पुलिस को,विजय सरकार पुत्र विश्वनाथ निवासी बंगाली डेरा,महेंद्रनगर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात ने सूचना दी कि कल दिनांक 15 मार्च 2026 को डमरपुर नहर झाल में डूबा युवक विधान सेन (बंगाली) का शव ढकपुरवा अजनपुर कानपुर देहात में मिल गया है।

सूचना के आधार पर याकूबपुर चौकी इंचार्ज संदीप जादौन, उपनिरीक्षक सतीश चंद्र मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिवारजनों से शव की पहचान कराकर शव को संबंधित थाना पुलिस को बुलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि रात्रि के दौरान सूचना आई थी जिसमें तत्काल थाना पुलिस को भेजकर संबंधित पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!