अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

14 Views

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर।  ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। ईदगाह परिसरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे नमाज के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

साथ ही, भीड़-नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!