• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने किया निर्माणाधीन सर्किट हाउस सरायखास व गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
6 Views

प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने किया निर्माणाधीन सर्किट हाउस सरायखास व गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश


टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क, शाहजहाँपुर

प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी श्री मनीष चौहान ने गुरुवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह के साथ लखनऊ–बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ग्राम सरायखास में निर्माणाधीन सर्किट हाउस परियोजना का निरीक्षण किया।

लगभग 22.23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सर्किट हाउस में वीआईपी सुइट, डोरमेट्री, आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम एवं हाई-टेक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने रौजा मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी में स्थापित सभी 12 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अब तक लगभग 6000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए टोकन प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से क्रय कार्य कराया जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अथवा किसान पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए, ताकि बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो सके। साथ ही मंडियों में बोरो की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के लाभ से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को गेहूं खरीद कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!