बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

सरकारी पुलिया तोड़ने के आरोप में 11 वें दिन भी प्रदर्शन जारी, सपा पूर्व विधायक राजेश यादव लोगों से मिले

By Ten News One Desk

Published on:

43 Views

सरकारी पुलिया तोड़ने के आरोप में 11 वें दिन भी प्रदर्शन जारी, सपा पूर्व विधायक राजेश यादव लोगों से मिले

टेन न्यूज़ ii 27 जनवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर।

विकास खण्ड तिलहर क्षेत्र में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 11 वें दिन भी जारी रहा।

ग्रामीण कुछ लोगों पर सरकारी पुलिया तोड़ने और खेतों में पानी भरने का आरोप लगा रहे हैं। आज कटरा के पूर्व विधायक राजेश यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्राम पंचायत बीरमपुर के मजरा गांव मरेना के ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने सरकारी पुलिया तोड़कर उसमें मिट्टी डाल दी है। इससे पुलिया बंद हो गई है, जिसके कारण कई गांवों के किसानों के खेतों में पानी भर रहा है और फसलें बर्बाद हो रही हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुलिया तोड़ने के अलावा सरकारी खंजड़े की पटरी की चौड़ाई भी कम कर दी गई है। वे अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि 11 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कटरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान नेत्रपाल गंगवार, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार गंगवार सहित कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment