तहबरगंज में रचना सचिन गुप्ता का जनसंपर्क अभियान तेज
टेन न्यूज़ ii 23 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
कटरा उपचुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रचना सचिन गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ मोहल्ला बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
जनसंपर्क के दौरान अनीता, मंजू, गीता, ज्ञान देवी, मुन्नी, राजू, साहिल, आर्यन सचिन सहित कई स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिया।
प्रत्याशी रचना सचिन गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से बातचीत करते हुए नगर के समग्र विकास, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सड़कों के सुधार और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वह नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगी। इस दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
