• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सुल्तानपुर ब्रेकिंग: सिकंदर सिंह हत्याकांड में चौकी इंचार्ज निलंबित

ByTen News One Desk

Apr 22, 2026
2 Views

सुल्तानपुर ब्रेकिंग: सिकंदर सिंह हत्याकांड में चौकी इंचार्ज निलंबित


टेन न्यूज़ ii 22 अप्रैल 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो,
सुल्तानपुर |
जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सिकंदर सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देहली बाजार चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, टडरसा मजरा ऐंजर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें सिकंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अयोध्या ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज राकेश ओझा को निलंबित कर दिया।

इस संबंध में सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!