• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: रेल कोच फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 8 टन का फ्रेम गिरने से चालक की मौत

ByTen News One Desk

Dec 19, 2025
84 Views

रायबरेली: रेल कोच फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 8 टन का फ्रेम गिरने से चालक की मौत


टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : वसीम खान ब्यूरो
लोकेशन : रायबरेली

रायबरेली के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) में गुरुवार देर शाम बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया।

काम के दौरान क्रेन की चैन टूटने से करीब 8 टन वजनी लोहे का फ्रेम डीसीएम चालक के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र निवासी दीपू यादव के रूप में हुई है, जो पिछले पांच वर्षों से शक्ति ट्रैवल्स कंपनी के तहत कंटेनर चालक के रूप में कार्यरत थे।

स्टोर यार्ड में ट्रक से भारी फ्रेम उतारे जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। साथी कर्मचारियों ने घायल चालक को तुरंत रेल कोच फैक्ट्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेल कोच कारखाना प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हादसे ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!