नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

त्वरित न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग की सदस्य ने सुनी जन समस्याएं

By Ten News One Desk

Published on:

35 Views

त्वरित न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग की सदस्य ने सुनी जन समस्याएं

टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैयाi महिला उत्पीड़न जैसे मामलों की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता गुप्ता ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना।

महिला जनसुनवाई के दौरान विधवा पेंशन,अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं भूमि विवाद से संबंधित 11 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दास्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन- बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा हेतु 1090, 181, 1076, 112, 102, 1098,108 का संचालन कर रही है

यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर शिकायत कर सकती है।

यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग से समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय मिलेगा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सृष्टि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment