• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
3 Views

रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो | लोकेशन: रायबरेली
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्रिपुला चौकी क्षेत्र के खपर मलंग के पास पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली पुलिस त्रिपुला चौकी क्षेत्र में रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पास के जंगल की ओर भाग गया।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पूछताछ में खुलासा
एडिशनल एसपी आलोक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान महाजन रैदास के रूप में हुई है, जो लंबे समय से चोरी के कई मामलों में वांछित चल रहा था।

बरामद सामान
अवैध तमंचा
जिंदा कारतूस
चोरी/लूट के आभूषण

पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!