• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रहमान फाउंडेशन रायबरेली ने लावारिश लाश का करवाया कफ़न दफन

ByTen News One Desk

Dec 25, 2024
385 Views

रहमान फाउंडेशन रायबरेली ने लावारिश लाश का करवाया कफ़न दफन



टेन न्यूज़ !! २५ दिसम्बर २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


जनपद में मिलने वाली लावारिश लाश का बीते 15 सालों से रहमान फाउंडेशन पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने खर्च पर कफ़न दफन करता आ रहा है। ये सारा खर्च रहमान फाउंडेशन के पदाधिकारी आपस में मिलकर करते हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को बाद नमाज़ असर के शहर के नामी कब्रिस्तान मद्दुशैदान में एक लावारिश लाश जो कि गुरबख्शगंज थाना के अंतर्गत मिली थी, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

जिसको लेकर परिजनों की काफी तलाश के बाद उसके कफ़न दफन को लेकर रहमान फाउंडेशन से संपर्क कर लावारिश लाश उनको सौंपी गई, जिसका कफ़न दफन रहमान फाउंडेशन द्वारा करवाया गया। हाफिज मिसबाहुन्नबी ने बताया कि अल्लाह की एक शिफत है रहमान उसी के नाम से यह फाउंडेशन पिछले 15 सालों से चलाया जा रहा है चूंकि हम सब जो भी काम कर रहे हैं अल्लाह को राजी करने के लिए कर रहे हैं। ताकि वो हमसे राजी हो जाए।

रहमान फाउंडेशन लावारिश लाश के कफ़न दफन के साथ जरूरतमंद गरीबों की मदद करने का काम भी करता है। इस मौके पर आजाद, अजहर मिर्ज़ा, शारिक, इम्तियाज खान, वसीम खान, यूसुफ, मोहम्मद तबरेज, अब्दुल रकीब, शकील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!