• Sun. Sep 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दोपहिया वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, हेलमेट के लिए किया जागरूक

ByTen News One Desk

Sep 20, 2026
4 Views

दोपहिया वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, हेलमेट के लिए किया जागरूक


टेन न्यूज़ ।। 20 सितम्बर 2026 ।। डेस्क न्यूज @

खटीमा, ऊधम सिंह नगर। उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर सत्रह मील मझोला चौकी पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान ट्रस्ट की ओर से दोपहिया वाहनों पर सुरक्षा की दृष्टि से रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना चालक के साथ-साथ उसके परिवार की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है। रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान सत्रह मील चौकी प्रभारी किशोर पंथ के साथ पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। समाजसेवी ओमप्रकाश निषाद बाबा जी ने ट्रस्ट के अभियान की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

अभियान में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष शशिकला, महामंत्री सपन विश्वास, ममता, वंदना तोमर, संजय कुमार, पीयूष राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ट्रस्ट ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!