• Fri. Jun 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भीषण गर्मी में राहत—कलेक्ट्रेट परिसर में ‘प्याऊ’ के साथ मीठे का भी इंतजाम

ByTen News One Desk

May 3, 2026
46 Views

भीषण गर्मी में राहत—कलेक्ट्रेट परिसर में ‘प्याऊ’ के साथ मीठे का भी इंतजाम


टेन न्यूज़ ii 03 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
कन्नौज में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने आमजन को बड़ी राहत दी है। कलेक्ट्रेट परिसर में शीतल पेयजल के लिए विशेष ‘प्याऊ’ की व्यवस्था की गई है, जहां आने वाले आगंतुकों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को केवल ठंडा पानी ही नहीं, बल्कि गुड़, पेठा और गट्टा जैसे मीठे पदार्थ भी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं, ताकि गर्मी के प्रभाव से बचाव हो सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कलेक्ट्रेट आने वाले हर व्यक्ति को सम्मानजनक सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही प्याऊ स्थल की साफ-सफाई बनाए रखने और पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट हॉल में आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था करने को भी कहा, जिससे लोगों को इंतजार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी, उप जिलाधिकारी नवनीता राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गर्मी के इस दौर में यह पहल आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!