• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिरुपति बालाजी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ByTen News One Desk

Jan 27, 2026
75 Views

तिरुपति बालाजी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस


टेन न्यूज ii 27 जनवरी 2026 ii वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली

​अटोरा बुजुर्ग: तिरुपति बालाजी पब्लिक स्कूल, अटोरा बुजुर्ग में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एमपी सिंह, विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ किया गया।
​इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

बच्चों द्वारा निकाली गई देशभक्ति रैली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने उनके उत्साह की खूब सराहना की। स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। भारत माता और गांधीजी के स्वरूप में बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति की भावना से भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, जनपदवासियों और ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!