• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विकास कार्यों के अनदेखी को लेकर नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर अकबरपुर सराय गढ़ में  10 दिनों से लगातार मोहल्ले वासी कर रहे धरना प्रदर्शन, आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौन

ByTen News One Desk

May 7, 2024
199 Views

विकास कार्यों के अनदेखी को लेकर नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर अकबरपुर सराय गढ़ में  10 दिनों से लगातार मोहल्ले वासी कर रहे धरना प्रदर्शन, आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौन



टेन न्यूज़ !! ०७ मई २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


विकास कार्यों के अनदेखी को लेकर नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर अकबरपुर सराय ghagh मैं पिछले 10 दिनों से लगातार मोहल्ले वासी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी अफसर आला अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने कोई ध्यान नहीं दिया

इससे मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश तनाव व्याप्त है और मोहल्लेवासी दुखित हैं इसे लेकर मोहल्ले वासियों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है इसके लिए नगर पालिका प्रशासन में जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है मोहल्ले वासियों का कहना है कि 20 वर्षों से यहां पर रह रहे हैं सभी ने विकास शुल्क अदा किया है लेकिन अभी तक मोहल्ले में न गली बनी है न निकास का कोई रास्ता है जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है न पेयजल की व्यवस्था है सभी मूलभूत सुविधाओं से मोहल्ले वाले अछूते हैं

जिस कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं कई बार जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन का जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इससे मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है

इस मौके पर रानी मिश्रा रवी शंकर शुक्ला हरिओम पाठक प्रवीण मिश्रा लोकेश तिवारी अंकित त्रिपाठी आशा देवी शिवा चतुर्वेदी रीना पाठक अंजना दुबे करुणा शंकर तिवारी गिरीश चंद्र दुबे रितेश चतुर्वेदी लक्ष्मी शंकर तिवारी ओम मिश्रा सज्जन देवी राजेश कुमार यादव सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!