• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा थाना में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

ByTen News One Desk

Aug 2, 2025
659 Views

कटरा थाना में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई



टेन न्यूज़ !! ०२ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, कटरा (शाहजहाँपुर)।


कटरा थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आरक्षी रामपाल (कटरा थाना), सियाराम (फायर ब्रिगेड कटरा), तथा रामसेवक व गयादीन (खुदागंज थाना) को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सभी की सेवाएं 31 जुलाई 2025 को पूर्ण हुई थीं।

समारोह में थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल, क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक राम सिंह, समसुद्दीन बख्श सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियों की निष्ठा और ईमानदारी से की गई सेवा की प्रशंसा की।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और साथियों के सहयोग के लिए आभार जताया। भावनात्मक माहौल के बीच कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!