बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

बैजानी चौक में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मनरेगा कर्मी गंभीर रूप से घायल

By Ten News One Desk

Published on:

44 Views

बैजानी चौक में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मनरेगा कर्मी गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज़ ii 10 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट — राहुल कुमार सिंह भागलपुर/बिहार

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग स्थित बैजानी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मनरेगा कार्यपालक मनोहर राम, जो जमनी पंचायत के खरवा गांव के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि मनोहर राम प्रखंड कार्यालय से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बैजानी चौक के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले गया। इसके बाद टोटो की व्यवस्था कर उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

साथ ही परिजनों को एवं बाईपास थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसी बीच भागलपुर की ओर से लौट रहे पूर्व सांसद जमुई एवं पूर्व विधायक धौरेया, भूदेव चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रुककर न केवल स्थिति का जायजा लिया, बल्कि घायल व्यक्ति को टोटो पर बैठाने में भी सहयोग किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक रोक लगनी चाहिए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस सक्रिय हुई।

थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment