• Thu. Jun 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र में सड़क हादसा, दो घायल अस्पताल में भर्ती

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
3 Views

पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र में सड़क हादसा, दो घायल अस्पताल में भर्ती


टेन न्यूज ii 04 जून 2026 ii रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना | पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के थाना घुंघचाई क्षेत्र में उदरहा मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ई-रिक्शा और बस के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस और उसके चालक को अभिरक्षा में ले लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बाइट — सीओ पूरनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!