• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में जन चौपाल को लेकर बैठक संपन्न, 25 न्याय पंचायतों में होगा आयोज

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
36 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में जन चौपाल को लेकर बैठक संपन्न, 25 न्याय पंचायतों में होगा आयोज


टेन न्यूज ii 04 जून 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन चौपाल आयोजन को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन चौपाल की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जनपद की 25 न्याय पंचायतों में आज प्रातः 8:00 बजे से जन चौपाल आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जन चौपाल में ग्राम प्रधान, कोटेदार, लेखपाल, पंचायत सचिव, पंचायत मित्र, एडीओ पंचायत समेत संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहे। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ खतौनी पढ़कर सुनाई जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए। नाम, विरासत, अंश निर्धारण, चकमार्ग और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे जैसी शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मिशन शक्ति, साइबर क्राइम जागरूकता, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, विद्यालय और बिजली संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों को आईजीआरएस पर अपलोड कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद आवेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!