• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में सड़क हादसा: आलू से लदे ट्रैक्टर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, युवक की मौत

ByTen News One Desk

Mar 1, 2026
85 Views

रायबरेली में सड़क हादसा: आलू से लदे ट्रैक्टर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, युवक की मौत


टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही जान चली गई।

जानकारी के अनुसार हिलालगंज निवासी अंकुल आलू से लदा ट्रैक्टर लेकर मंडी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और अंकुल सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रेलर की पहचान की जा सके।

घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!