• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तहसील तिलहर में समाधान दिवस सम्पन्न, 27 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर ही हुआ निस्तारण

ByTen News One Desk

Sep 9, 2025
209 Views

तहसील तिलहर में समाधान दिवस सम्पन्न, 27 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर ही हुआ निस्तारण



टेन न्यूज़ !! ०९ सितम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी,@शाहजहांपुर


तहसील तिलहर में सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (CO) आकृति पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

समाधान दिवस में आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत, जल आपूर्ति और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण के आदेश दिए।

उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा, “समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी।”

CO आकृति पटेल ने कहा,”कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाना है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!