• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में प्रथम बार आयोजित हुआ संत कबीर उत्सव, लोक कला और भक्ति रस में सराबोर हुआ नगर कन्नौज

ByTen News One Desk

Feb 7, 2026
47 Views

कन्नौज में प्रथम बार आयोजित हुआ संत कबीर उत्सव, लोक कला और भक्ति रस में सराबोर हुआ नगर कन्नौज



कबीर रंग के अंतर्गत कन्नौज में पहली बार संत कबीर उत्सव का आयोजन।


टेन न्यूज़ !! ०७ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कबीर रंग” अकादमी (संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे पहली बार संत कबीर उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुक्ताकाशी मंच, रोमा स्मारक, जीटी रोड, कन्नौज में संपन्न हुआ

उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर निदेशक संत कबीर अकादमी अतुल द्विवेदी मंत्री असीम अरूण को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंत्री जी ने समस्त कलाकरों द्वारा की गयी प्रस्तुतियों की सरहाना करते हुए स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

कार्यक्रम का प्रारम्भ ब्रज वंदन प्रस्तुति से किया गया। वीना राना (लखनऊ) द्वारा कबीर वाणी पर आधारित नृत्य नाटिका एवं प्रेरणा राना (लखनऊ) की भावपूर्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गयी, जो संत कबीर के जीवन, विचारों और लोक परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकोको मंत्रमुग्ध कर दिया

इसी कड़ी में नीतू रावत (मथुरा) द्वारा चरकुला, होली एवं मयूर नृत्य पर दर्शकों ने खुब तालियां बजाई। वहीं आल्हा गायन संग्राम सिंह एवं कृष्णा ठाकुर ने ओजपूर्ण प्रस्तुति की राधेश्याम पाल (बंदा बैरागी), लखनऊ द्वारा कबीर बैंड की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्ति, लोक संस्कृति और कबीर वाणी की गूंज से आध्यात्मिक हो उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बताया।

मंत्री असीम अरुण ने कहा संत कबीर उत्सव ने कन्नौज में सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने का कार्य किया है। कहा कि संत कबीर का दर्शन समाज को समानता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संत परंपरा से जोड़ने का अवसर मिलता है

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चौधरी, ज्वाइंट मजिस्टेट/उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली, ज्वांइट मजिस्टेट श्री अर्पित कुमार, निदेशक संत कबीर अकादमी, मगहर श्री अतुल द्विवेदी, श्रीमती ज्योत्सना अरूण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!