• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर कार्यों की समीक्षा, मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी रखने के निर्देश

ByTen News One Desk

Feb 7, 2026
37 Views

मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर कार्यों की समीक्षा, मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी रखने के निर्देश


टेन न्यूज़ !! ०७ फ़रवरी २०२६ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज, लोकेशन: शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में आयुक्त बरेली मंडल एवं रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की समीक्षा की।

कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ पुनरीक्षण कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में अब तक हुए कार्यों तथा प्राप्त नोटिसों की सुनवाई की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने हेतु फार्म-6 भरवाने में सहयोग दें। राजनीतिक दलों से भी बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से बीएलओ के कार्यों में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची शुद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। सभी नोटिसों की समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 6 विधानसभा क्षेत्रों में 170 एईआरओ, 2810 बीएलओ और 285 सुपरवाइजर तैनात हैं। जनपद में कुल 18,11,616 मतदाता पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!