अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो और टैंपो की भिड़ंत, टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल

By Ten News One Desk

Published on:

60 Views

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो और टैंपो की भिड़ंत, टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज़ ii 27 जनवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा चौराहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कब्रिस्तान के पास स्कॉर्पियो और टैंपो की भिड़ंत में टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैंपो चालक अशरफ पुत्र रियासत, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, कटरा चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप से अपने टैंपो में डीजल भरवाकर नखासे वाली बगिया होते हुए घर खाना खाने जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कब्रिस्तान के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक स्कॉर्पियो ने टैंपो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो और स्कॉर्पियो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टैंपो चालक अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल टैंपो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटरा भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि स्कॉर्पियो और टैंपो की टक्कर में टैंपो चालक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया था। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!