कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

शाहजहांपुर : खैरपुर चौराहा बना मौत का अड्डा, घने कोहरे में ट्रकों की भीषण टक्कर से दो की मौत

By Ten News One Desk

Published on:

32 Views

शाहजहांपुर : खैरपुर चौराहा बना मौत का अड्डा, घने कोहरे में ट्रकों की भीषण टक्कर से दो की मौत

टेन न्यूज़ ii 17 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : पप्पू अंसारी

लोकेशन: शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के थाना मीरानपुर क्षेत्रगत खैरपुर चौराहे पर घने कोहरे और प्रशासनिक लापरवाही ने एक बार फिर चौराहे को खून से लाल कर दिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जलालाबाद रोड स्थित खैरपुर चौराहे पर खड़े एक ट्रक से एक के बाद एक दो ट्रक आ भिड़े।

इस भयावह हादसे में एक ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बरेली रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार जलालाबाद की ओर जा रहे ट्रक के चालक और क्लीनर चाय पीने के लिए ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतरे थे। तभी घने कोहरे में गलत साइड से आए एक ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसी दौरान दो कारें भी ट्रकों से टकराईं, हालांकि बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

चालक-क्लीनर ट्रकों का मुआयना कर ही रहे थे कि धान लदा एक और ट्रक कोहरे में नियंत्रण खो बैठा और खड़े लोगों को रौंदता हुआ ट्रकों से जा भिड़ा।

मृतकों में एक की पहचान राजपाल (52) निवासी संभल के रूप में हुई है। एक मृतक व एक घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर सीओ ज्योति यादव व पुलिस बल मौके पर पहुंचा, ट्रैफिक बहाल कराया गया और शवों को पीएम के लिए भेजा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खैरपुर चौराहा लंबे समय से मौत का केंद्र बना है। चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस के अभाव में यहां हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।

सवाल साफ है—क्या प्रशासन अभी भी अगली मौत का इंतजार करेगा या हादसे को रोकने के लिए क़ोई ठोस कदम उठाएगा? बहरहाल यह गर्भ की बात है! टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment