• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

SHAHJAHANPUR: साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Mar 13, 2026
25 Views

SHAHJAHANPUR: साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! १३ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी की साज-सज्जा, टर्न-आउट और शारीरिक दक्षता का बारीकी से जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परेड में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया और सभी पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सदैव चुस्त-दुरुस्त रहने की सलाह दी।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आरटीसी बैरक में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई।

पीआरवी वाहनों और उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण कर उन्हें सुव्यवस्थित रखने और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!