• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता सुब्रत पाठक के बयान की निंदा की

ByTen News One Desk

Sep 20, 2025
178 Views

सपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता सुब्रत पाठक के बयान की निंदा की


टेन न्यूज़ !! २० सितम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज सपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार की टिप्पणी न केवल संविधान का उल्लंघन है, बल्कि यह उनके मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुब्रत पाठक केवल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए बार-बार अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जबकि कन्नौज का विकास कार्य अखिलेश यादव के नाम से ही जुड़ा है।

वरिष्ठ सपा नेता अनिल पाल और प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने भाजपा नेता के बयानों को क्षेत्र की जनता का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि अब पी.डी.ए समाज जागरूक है और इस तरह के षड्यंत्रों में फंसने वाला नहीं है।

प्रेस वार्ता के दौरान हसीब हसन, रामसेवक राजपूत, अंशू पाल, हुकुम सिंह यादव, विवेक पाल, विनोद यादव, राकेश कठेरिया, अर्चना मिश्रा, कामरान खान, दीपक यादव सहित अनेक सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📍 कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!