दर्दनाक हादसा:पेड़ पर चढ़ते समय करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, झाड़ियां में मिला शव

Ten News !! 05 June 2026 !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, यहां एक मजदूरी करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद उसका शव सड़क किनारे झाड़ियां में पड़ा मिला, इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहरा मच गया
यह पूरी घटना जनपद कन्नौज की तहसील छिबरामऊ के अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र की है, नौली रोड पर स्थित पंजीरी प्लांट के पास उस बक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियां में एक मजदूर का शव पड़ा देखा
बताया जा रहा है कि कि मृतक युवक 3 जून देर शाम से ही अपने घर से अचानक लापता हो गया था, जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला,![]()
4 जून की सुबह जब उसका शव झाड़ियां में मिला, तो परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा पेड़ पर चढ़ रहा था, तभी वहां से गुजर रहे बिजली के झूलते हुए तारों की चपेट में आ गया, करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई
इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया, मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था, उसके सिर से साया उठने के बाद अब पीछे दो मासूम बेटे, एक बेटी और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है
इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, स्थानीय लोग झूलते तारों को लेकर, बिजली विभाग के खिलाफ भी आक्रोश जता रहे
पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके, इस घटना ने एक बार फिर ढीले और झूलते बिजली के तारों की वजह से होने वाले हादसों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट