स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि, प्रियंका गांधी ने भी किया नमन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित बाढ़ व अतिवृष्टि को लेकर विस्तृत समीक्षा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे को हत्या की श्रेणी में रखते हुए सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ की भव्य शुरुआत यूपी में SIR की डेट 1 महीने बढ़ाई गई: दावा–आपत्ति 6 मार्च तक, फाइनल लिस्ट…?
---Advertisement---

एसपी शाहजहांपुर ने थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सराहा

By Ten News One Desk

Published on:

15 Views

एसपी शाहजहांपुर ने थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सराहा

टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी ग्रामीण दीक्षा भँवरे, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सेंगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों का बारीकी से परीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, मालखाना, विवेचना प्रगति रजिस्टर, बीट व्यवस्था, जनसुनवाई रजिस्टर तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अभिलेखों की समीक्षा की गई। सभी अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का विशेष निरीक्षण कर साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों की सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित बाल मित्र केंद्र (शिशु गृह) का भी अवलोकन किया गया। बच्चों के अनुकूल वातावरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए एसपी ने बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील व मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर एसपी ने थाना प्रभारी व पूरी टीम की सराहना की और कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment