सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मोत्सव![]()
टेन न्यूज ii 01 जुलाई 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद औरैया के कस्बा बाबरपुर-अजीतमल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा स्थित टीवीएस शोरूम पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पुष्प अर्पित कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड, जनपद औरैया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में पुनः अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा पीड़ित, वंचित, शोषित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश को पुनः उत्तम प्रदेश बनाने तथा गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांव एवं क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और संगठन को विजय दिलाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर टिल्लू राजपूत (जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड), ओमवीर यादव (जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड), नौबत सविता (जिला सचिव), कल्लू पाल (जिला उपाध्यक्ष), वरिष्ठ नेता विजय सिंह राजपूत, डॉ. विजय यादव, रामचंद्र सेंगर, माधव राजावत, अखिलेश राजपूत, हाजी नबी उल्ला खान, श्यामवीर मास्टर, रिंकू, अमित पाल, संजीव पोरवाल (नगर अध्यक्ष), सुजान सिंह, लाल रोशन राजपूत, विपिन राजपूत, शीलू यादव, अर्जित राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।