• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोल कुंआ ओवर ब्रिज पर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगवाए गए स्प्रिंग पोस्ट

ByTen News One Desk

Aug 25, 2024
278 Views

गोल कुंआ ओवर ब्रिज पर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगवाए गए स्प्रिंग पोस्ट



टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा गोल कुआं ओवर ब्रिज ढाल पर गलत दिशा से आने जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए डिवाइडर के रूप में स्प्रिंग पोस्ट लगाये गए हैं।

यहां पर आए दिन गलत दिशा से वाहन चालक गाड़ियों को मोड़ देते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। वहीं रोडवेज बस स्टैंड के पास एक स्कूटी पर तीन बच्चे आते हुए दिखाई दिए। जिनको यातायात प्रभारी द्वारा रोक कर उनके परिजन से बात कर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।

तिर्वा क्रासिंग के पास ऑटो चालक रोड पर ही सवारी भर रहे थे। जिस पर यातायात प्रभारी द्वारा रोड पर सवारी भरने वाले कई ऑटो चालकों के चालान किए गए। और उन्हें जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!