• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए किशोर को मिला नया जीवन, 6 घंटे के ऑपरेशन से बची जान

ByTen News One Desk

Mar 24, 2026
37 Views

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए किशोर को मिला नया जीवन, 6 घंटे के ऑपरेशन से बची जान


टेन न्यूज़ !! २४ मार्च २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो,

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित एक निजी अस्पताल पीलीभीत न्यूरोकेयर एण्ड सर्जिकल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 14 वर्षीय किशोर को नया जीवन देकर मानवता की मिसाल पेश की है। गंभीर रूप से घायल किशोर का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार बरेली जिले के नवाबगंज तहसील के भदपुरा गांव निवासी शनि 2 मार्च को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया था। वह सड़क किनारे खड़ी एक कंबाइन मशीन पर चढ़ा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

परिजन उसे तुरंत कई अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उसे पीलीभीत के उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चरित बोरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया।

सीटी स्कैन में पता चला कि शनि के सिर की हड्डियां टूट गई थीं और दिमाग की नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने करीब 6 घंटे तक जटिल ऑपरेशन कर सिर में जमे खून के थक्कों को निकाला और क्षतिग्रस्त नसों की मरम्मत की।

सफल ऑपरेशन के बाद किशोर की हालत में तेजी से सुधार हुआ और उसे 11 मार्च को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रविवार को वह टांके कटवाने के लिए दोबारा अस्पताल पहुंचा, जहां उसे पूरी तरह स्वस्थ देखकर परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया।

डॉ. चरित बोरा ने बताया कि जब मरीज उनके पास आया था, तब उसके बचने की संभावना बेहद कम थी। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल टीम की कड़ी मेहनत और ईश्वर की कृपा का परिणाम है कि आज बच्चा स्वस्थ है।

वाइट: डॉ. चरित बोरा
वाइट: परिजन
रिपोर्ट: जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!