• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भगवान श्रीराम–जानकी विवाह प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, तिलहर में श्री लक्ष्मी नारायण 21 कुण्डीय महायज्ञ और रामकथा का आयोजन

ByTen News One Desk

Nov 24, 2025
74 Views

भगवान श्रीराम–जानकी विवाह प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, तिलहर में श्री लक्ष्मी नारायण 21 कुण्डीय महायज्ञ और रामकथा का आयोजन



टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद के तिलहर नगर में श्रीराम कथा एवं यज्ञ समिति के तत्वाधान में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण 21 कुण्डीय महायज्ञ और श्रीराम कथा में बुधवार की शाम भगवान श्रीराम–जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे श्रोता इस पावन प्रसंग को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। जयमाल के दौरान श्रद्धालु भजन की धुन पर नृत्य करते दिखाई दिए।

कथा के पांचवें दिन नैमिष धाम से पधारे कथा व्यास श्री गोविंदाचार्य ने शिव धनुष भंजन और राम–जानकी जयमाल प्रसंग को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह दैनिक दिनचर्या में भगवान का सुमिरन करे। उन्होंने समाज में बढ़ रहे पापाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “ईश्वर ने जानवर को जानवर ही रखा, लेकिन इंसान आज इंसान न रहकर गलत मार्ग पर बढ़ रहा है। यदि मनुष्य अपने आचरण को शुद्ध रखे तो उसका ही कल्याण है।”

कथा के दौरान मंच पर देव स्वरूप में सजे भगवान श्रीराम और सीता माता की जयमाल संपन्न कराई गई। इसी क्रम में समिति के डॉ. प्रमोद मिश्रा और डॉ. शुभा मिश्रा की वैवाहिक वर्षगांठ पर उन्हें भी प्रतीकात्मक जयमाल पहनाई गई। मंच पर भगवान के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

समिति के सदस्य—सभासद राधारमण मिश्रा, विवेक मेहरोत्रा, श्याम गर्ग, सुनील सैनी, सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य भक्तों ने आरती उतारी और बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।

कथा विश्राम के अवसर पर समिति ने घोषणा की कि अगले वर्ष भगवान श्रीराम के विवाह उत्सव के साथ ही 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। इस घोषणा पर पंडाल देर तक तालियों से गूंज उठ।

सुबह नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद दूर-दूर से पहुंचे विद्वानों के सानिध्य में 21 यजमानों ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां दीं। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!