• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऋषभ गंगवार के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

ByTen News One Desk

Jun 28, 2026
38 Views

ऋषभ गंगवार के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती


टेन न्यूज़ !! २८ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना  तिलहर (शाहजहाँपुर), उत्तर प्रदेश।

तिलहर स्थित एवन पैलेस में सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रणेता छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गंगवार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शाहू जी महाराज एवं अन्य महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सूर्य कुमार एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव राजीव पटेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन एवं सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1902 में कोल्हापुर रियासत में पिछड़े एवं वंचित वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। साथ ही उन्होंने निःशुल्क शिक्षा, छुआछूत उन्मूलन, विधवा विवाह को प्रोत्साहन तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्य किए।

जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गंगवार ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल्यों को अपनाकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. ओमपाल गंगवार, सर्वेश गंगवार, सत्यपाल पटेल, संजीव पटेल, महेंद्र सिंह गंगवार, नितिन पटेल, ताम्रध्वज गंगवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने छत्रपति शाहू जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता एवं समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!